Ranchi: शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. शनिवार को वार्ड संख्या 20 के रंगरेज गली. अपर बाजार इलाके में अवैध कब्जों पर सीधा प्रहार किया गया.
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे बनाए गए शेड युक्त अस्थायी दुकानों को हटाना शुरू किया. इन अवैध ढांचों की वजह से आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही थी और अक्सर जाम की स्थिति बनती थी.
Also Read: मतदाता सूची शुद्धिकरण पर सख्ती, हटिया विधानसभा में DC की समीक्षा
7 अवैध संरचनाएं हटाईं गईं
कार्रवाई के दौरान करीब 7 अवैध संरचनाओं को हटाकर पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया. इसके बाद इलाके में आवाजाही पहले की तुलना में काफी सुगम और सुरक्षित हो गई.
निगम का सख्त संदेश
नगर निगम ने साफ संकेत दिया है कि शहर में सार्वजनिक सड़कों और मार्गों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.
लोगों से सहयोग की अपील
निगम ने आम लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें. ताकि शहर को स्वच्छ. व्यवस्थित और जाममुक्त बनाया जा सके.
