रांची में जनगणना-2027 की तैयारी शुरू, अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रांची: रांची जिले में जनगणना-2027 की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए अधिकारियों और तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम...

रांची: रांची जिले में जनगणना-2027 की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए अधिकारियों और तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को रांची समाहरणालय के ब्लॉक-बी, कक्ष संख्या 505 में शुरू हुआ. यह प्रशिक्षण 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चलेगा.  कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने दीप जलाकर की.

जनगणना से बनती हैं सरकार की योजनाएं

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश के विकास के लिए बहुत जरूरी होती है. जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार नई योजनाएं और नीतियां बनाती है. उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ दशक बाद जनगणना हो रही है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी इसे जिम्मेदारी से पूरा करें.

इस बार मोबाइल ऐप से होगी जनगणना

प्रशिक्षण में अधिकारियों को बताया जा रहा है, कि मकानों की गिनती कैसे करनी है, जानकारी कैसे जुटानी है और डेटा कैसे भरना है. जनगणना निदेशालय, रांची से आए प्रशिक्षक केशव नायक आर. और संजीव कुमार मांझी अधिकारियों को पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए काम करने का तरीका समझा रहे हैं.

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से होगी. प्रगणक मोबाइल ऐप से हर घर की जानकारी दर्ज करेंगे, जिससे काम तेजी और सही तरीके से हो सकेगा.

प्रशिक्षण के बाद शुरू होगा मकान सूचीकरण

इस प्रशिक्षण में जिले के चार्ज अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और तकनीकी सहायक शामिल हुए हैं. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मकानों की गिनती और सूची बनाने का काम शुरू करेंगे.

यह भी पढ़ें: रांची : झारखंड में बागवानी क्रांति की दिशा में बड़ा कदम, सीएम हेमंत की मौजूदगी में IIHR के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *