कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन अब रविवार को भी चलाने की तैयारी, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत 

Koderma: कोडरमा से मधुपुर के बीच सप्ताह में छह दिन चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 53369/53370 का परिचालन अब रविवार को भी...

Madhupur passenger train
कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन अब रविवार को भी चलाने की तैयारी, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत  श्रावण मेला

Koderma: कोडरमा से मधुपुर के बीच सप्ताह में छह दिन चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 53369/53370 का परिचालन अब रविवार को भी शुरू करने की तैयारी है. रेलवे की इस पहल से श्रावण माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. कोडरमा स्टेशन पहुंचे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार ने बताया कि रविवार को भी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है. स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को भी ट्रेन का परिचालन शुरू करने का प्रयास किया जाएगा.

वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है. रविवार को ट्रेन बंद रहने के कारण श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है. रविवार को भी परिचालन शुरू होने से देवघर जाने वाले कांवरियों और अन्य यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि श्रावण मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह पहल की जा रही है.

ALSO READ: रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP समेत सभी बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *