Ranchi: लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पूरे राज्य में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. पुलिस-जनता समन्वय को मजबूत करने और लोगों को बेखौफ होकर थाना पहुंचकर अपनी बात रखने का अवसर देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम के तहत जिले के पुलिस कप्तान SSP राकेश रंजन लोअर बाजार थाना, सिटी एसपी पारस राणा पंडरा ओपी, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ओरमांझी थाना और ट्रैफिक SP राकेश सिंह नामकुम थाना में लोगों की शिकायतें सुनेंगे. वहीं, अन्य थानों में संबंधित डीएसपी और थाना प्रभारी लोगों की शिकायतें सुनेंगे. भयमुक्त वातावरण में लोगों की समस्याएं शांतिपूर्वक सुनी जाएंगी.
कई शिकायतों का होगा समाधान
लोगों को बिना भय और दहशत के अपनी शिकायत पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर देने के उद्देश्य से गुरुवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पिछले बुधवार को भी जिले के विभिन्न थानों में लोगों की शिकायतें सुनी गई थीं. इस दौरान सैकड़ों मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया था, जबकि कुछ मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान जमीन और पारिवारिक विवाद के अलावा आर्थिक अपराध, साइबर क्राइम, ट्रैफिक, महिला सुरक्षा और घरेलू विवाद से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की जाती है.
ALSO READ: बेरमो: कोनार नदी में नहाने के दौरान बही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, मौत
