अदिति की सुकुशल बरामदगी को लेकर कोकर चौक पर प्रदर्शन, लगा लंबा जाम

रांची : कोकर से लापता अदिति के बरामदगी लेकर कोकर के खोरहा टोली के लोगो ने दिन के एक बजे कोकर चौक...

रांची : कोकर से लापता अदिति के बरामदगी लेकर कोकर के खोरहा टोली के लोगो ने दिन के एक बजे कोकर चौक जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कर रहे आक्रोशित लोगों का साथ अदिति के परिजन भी उपस्थित थे. परिजनों का कहना है कि अदिति के नाला में बहने की बात बिल्कुल निराधार है. अदिति का अपहरण हुआ है. कोकर चौक पर प्रदर्शन के कारण लंबी जाम लग गई. नेशनल हाइवे होने के कारण इस कोकर रोड में वाहनों का लोड अधिक रहता है. जानकारी मिलने पर सदर थाना और ट्रैफिक पुलिस भी जाम स्थल पर पहुंची और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने में लग गयी है. पुलिस के प्रयास से वाहनों को जाम से निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रदर्शनकारी की एक मांग, अदिति को सकुशल बरामद किया जाए

बताते चले की अदिति के बरामदगी को लेकर उसके घर में उसका पोस्टर लगा कर परिजन पूजा-पाठ भी कर रहे हैं. इस दौरान हवन आदि भी किया जा रहा है. नौ मई की शाम साढ़े चार बजे से अदिति पांडेय लापता है. अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है. हालांकि, पुलिस कई टीम उसकी तलाश में लगी हुई. अदिति के परिजन ही नहीं पूरे मुहल्ले को लोग उसकी सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास कर रहे हैं और मुहल्ले के लोग भी अपने स्तर से पूजा पाठ कर रहे हैं.

इधर, परिजनों का कहना है कि पुलिस नाले में बहने की बात की आशंका जता रही है, जबकि नाला में बहने का कोई भी सुराग अब तक नहीं मिला. परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है. मंगलवार को अदिति का शव मिलने का दावा पुलिस ने किया था, जबकि जो मांश व हड्डी मिला है, पोस्टमार्टम में उस हड्डी को देखकर बताया गया है कि हड्डी किसी जानवर का है.

ALSO READ : पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *