Ranchi : झारखंड के कई इलाकों में हाल ही में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में 2 से 7 मई तक बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है, विभाग के अनुसार इस अवधि में कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को थोड़ा बादल छाए रहेंगे। राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग, जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में हल्की सी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, 3 मई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा, इस दिन भी आधा-अधुरा बादल रहेंगे और पश्चिमी हिस्से को छोड़कर कई स्थानों पर हल्की सी बारिश की संभावना जताई गई है.
विभाग के मुताबिक 4 से 7 मई मौसम रुख
विभाग के मुताबिक 4 से 7 मई के बीच भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैच, साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, रांची और आसपास के क्षेत्रों में 2 से 5 मई के बीच अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम में बदलाव के कारण तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात के दौरान घर के अंदर ही रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें, इसके अलावा पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए बिजली के उपकरणों को जलाने से बचे ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.
Also Read: लोकायुक्त से मिलकर लम्बित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग
