बारिश ने रोका उद्घाटन समारोह, पहले मैच में रांची टाइटंस की रोमांचक जीत, अब धोनी के इंतजार में दर्शक

Ranchi: झारखंड टी-20 लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में रांची टाइटंस ने छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार...

Ranchi: झारखंड टी-20 लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में रांची टाइटंस ने छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया. JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रांची टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए. जवाब में छोटानागपुर रॉयल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 150 रन ही बना सकी और जीत से महज 5 रन दूर रह गई. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम ओवर तक मुकाबला रोमांचक बना रहा. रांची टाइटंस ने दबाव के क्षणों में बेहतर खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट की पहली जीत अपने नाम कर ली.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बकाया टैक्स विवादों के निपटारे के लिए नया कानून जल्द, सरकार ने मांगे सुझाव

बारिश ने डाली खलल

हालांकि क्रिकेट प्रेमियों को इसके बाद निराशा हाथ लगी. लगातार बारिश के कारण झारखंड टी-20 लीग का भव्य उद्घाटन समारोह और दिन का दूसरा मुकाबला आयोजित नहीं हो सका. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले मैच के बाद उद्घाटन समारोह होना था, जिसमें झारखंड के गौरव और भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी प्रस्तावित थी. साथ ही कोयलांचल सुपर किंग्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच दूसरा मुकाबला भी खेला जाना था. बारिश के चलते स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को इंतजार करना पड़ा. बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सिर्फ अपने चहेते “रांची के लाल” महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे. उद्घाटन समारोह में धोनी के अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिससे उत्साह और बढ़ गया है. फिलहाल सभी की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं. बारिश थमने के बाद ही आयोजक उद्घाटन समारोह और दूसरे मैच के नए समय की घोषणा करेंगे. दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब स्टेडियम में धोनी की एंट्री होगी और कब झारखंड टी-20 लीग का भव्य उद्घाटन समारोह शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का आदेश, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *