Ranchi : आठ मई तक राज्य के मौसम में आंधी तूफान और बारिश का असर देखा जायेगा. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आठ मई तक राज्य में बारिश और आंधी का असर देखा जायेगा. वहीं, चार और पांच मई के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़ तेज हवा के साथ थंडरिंग और बारिश की संभावना है.
वहीं, पांच मई को खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ थंडरिंग और हल्की बारिश की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी में आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हुआ बदलाव
मौसम विभाग केंद्र की मानें तो बंगाल की खाड़ी में आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये स्थिति बन रही है. जिसके कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. अब राज्य में आठ मई तक दोपहर बाद आंधी बारिश की संभावना है. जिसे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. फिलहाल राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. जबकि एक मई के पूर्व राज्य के कुछ जिलों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था.
गर्मी से राहत
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले आठ मई तक राज्यवासियों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि सुबह के वक्त बादल के कारण उमस का एहसास हो सकता है. वहीं, दोहपर बाद राहत मिलेगी.
