टेंडर घोटाला: बिंदेश्वर राम ने कहा- संजीव लाल की पत्नी के नाम दिलवाई प्रॉपर्टी

Ranchi: टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े केस में रांची...

Ranchi: टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े केस में रांची PMLA (Prevention of Money Laundering Act) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान ED की ओर से बिंदेश्वर राम की गवाही कोर्ट में दर्ज करवाई गई.

गवाही के बाद ED का अगला निशाना संतोष कुमार

बिंदेश्वर राम ने अपनी गवाही में कोर्ट को बताया कि उन्होंने आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल को प्रॉपर्टी दिलवाई थी और संजीव लाल ने अपनी पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी थी. इस गवाही के बाद अब मंगलवार को ED की ओर से संतोष कुमार का बयान दर्ज करवाया जाएगा. संतोष कुमार इंजीनियर और ठेकेदारों से पैसा कलेक्शन करने की भूमिका में था.

ALSO READ: बाबूलाल के राजनैतिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत पर हुई सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *