Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING: आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी को लगी गोली, हाजत से हुआ था फरार

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के आरोपी के साथ...

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक आरोपी को पुलिस की गोली लगी है. गुरुवार की दोपहर यह घटना उस समय हुई जब पेट्रोल बम से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में रखा था. इसी दौरान गिरफ्तार आरोपी हाजत से फरार हो गया. इसके बाद आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस मांडर पहुंची. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया उसने एक पुलिसवाले का हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी इसके बाद पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक आरोपी को गोली लगी है.  फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जाने क्या है पूरा मामला

पेट्रोल बम से हमला करने की वारदात मंगलवार रात की है जब दो पहिया वाहन पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय को निशाना बनाया. अपराधियों ने कार्यालय परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और तुरंत मौके से फरार हो गए. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस तुरंत रेस हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया .

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एसआईटी की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया, और स्थानीय खुफिया तंत्र को भी अलर्ट पर रखा गया है. जिसका नतीजा यह हुआ कि इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपराधियों का फुटेज सीसीटीवी में कैद मिला है. इसके बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रांची से भागने ने दौरान गिरफ्तार किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *