Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में अवैध पानी माफिया पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, जार प्लांट सील, 50 हजार ठोका जुर्माना

Ranchi राजधानी रांची में अवैध पानी के कारोबार पर रांची नगर निगम ने बड़ा प्रहार किया है. नगर आयुक्त के निर्देश पर...

Ranchi राजधानी रांची में अवैध पानी के कारोबार पर रांची नगर निगम ने बड़ा प्रहार किया है. नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत वार्ड संख्या 21 के किशोरगंज इलाके में अवैध जार वाटर बॉटलिंग प्लांट का खुलासा हुआ, जहां बिना किसी अनुमति के धड़ल्ले से भूगर्भ जल का दोहन किया जा रहा था. क्राउन पब्लिक स्कूल के पास चल रहे इस अवैध प्लांट पर निगम की टीम ने छापा मारा. मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया और प्लांट को तुरंत बंद करने का आदेश जारी कर दिया. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग भाजपा में बगावत: ज्योत्सना देवी ने ठुकराया पद, जिला अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाए सवाल

गैरकानूनी बॉटलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई : नगर निगम

रांची नगर निगम ने दो टूक कहा है कि अवैध जल कनेक्शन, गैरकानूनी बॉटलिंग प्लांट और भूजल के दुरुपयोग में लिप्त लोगों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. निगम ने शहरवासियों को भी चेताया और अपील की है कि जल संरक्षण को गंभीरता से लें, पानी की बर्बादी रोकें और जिम्मेदार नागरिक बनें. जलापूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर तुरंत संपर्क करें.

यह भी पढ़ें : प्रोजेक्ट भवन के जेनरेटर रूम में भड़की भीषण आगः अफरातफरी का रहा माहौल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *