Ranchi: जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में कुछ दिनों पहले हुई दुखद घटना में जान गंवाने वाले बिरसा मुंडा के परिवार की मदद के लिए जगन्नाथपुर मंदिर न्यास बोर्ड आगे आया है. न्यास बोर्ड ने मानवीय पहल करते हुए बिरसा मुंडा की पत्नी को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. सहायता राशि का चेक सौंपते हुए न्यास बोर्ड के पदाधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में मंदिर न्यास बोर्ड उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची के नगड़ी में बन रहे रिम्स-2 के खिलाफ चंपाई सोरेन ने बड़े आदिवासी आंदोलन का किया ऐलान
परिवार को इस दुख की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा
न्यास बोर्ड के प्रतिनिधियों ने दिवंगत बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परिवार को इस दुख की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता परिवार को संबल देने की एक छोटी-सी कोशिश है. चेक वितरण कार्यक्रम में न्यास बोर्ड के अध्यक्ष एन.एन. पाण्डेय, आवासीय दंडाधिकारी स्मृति कुमारी, सचिव प्रशांत कुमार, ठाकुर लाल सुधांशु नाथ शाहदेव, कमल ठाकुर, विनोद कुमार, गोपाल उपाध्याय और अंकित पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर स्वर्गीय बिरसा मुंडा के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: ट्रेजरी घोटाला: 45 करोड़ का मनी ट्रेल टूटा, 40 करोड़ खर्च, अब रिकवरी से ज्यादा कुर्की पर फोकस
