Click Here
Click Here
Click Here

रांची : जनता दरबार का आयोजन, सैकड़ों मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन

मुआवजा राशि वितरण, प्रमाण-पत्र निर्गत कर आमजनों को मिली त्वरित राहत Ranchi: जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न अंचलों एवं...

मुआवजा राशि वितरण, प्रमाण-पत्र निर्गत कर आमजनों को मिली त्वरित राहत

Ranchi: जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न अंचलों एवं प्रखंडों में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन किया गया. साथ ही पात्र लाभुकों को विभिन्न प्रमाण-पत्र एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई. जनता दरबार के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मुआवजा राशि वितरित की गई. सिल्ली अंचल के ग्राम जांहे की अजरवी फातमा को पति स्वर्गीय मो. सलमान की मृत्यु पर एक लाख रुपये की सहायता दी गई. इसी तरह लोवादग की सुजाता देवी को पति स्वर्गीय मुरलीधर महतो तथा खलारी की तरुण निशा को पति स्वर्गीय मजीद अंसारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई.

यह भी पढ़ें : Newswave का पोस्टमार्टम: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू को लिखा पत्र, संगठन की चुप्पी और कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विभिन्न अंचलों में प्रमाण-पत्रों का वितरण

कार्यक्रम में विभिन्न अंचलों में प्रमाण-पत्र वितरण भी किया गया. मांडर अंचल में तुरी उरांव को जाति प्रमाण-पत्र दिया गया, जबकि चान्हो और मांडर क्षेत्र में पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्रों का त्वरित निर्गमन किया गया. अंचलवार निष्पादन की बात करें तो नगड़ी में 85, सिल्ली में 72, राहे में 100, खलारी में 51, हेहल में 39, सोनाहातु में 76, मांडर में 119, अनगड़ा में 94, नामकुम में 89, चान्हो में 80, बुढ़मू में 53 तथा रातु अंचल में 89 आवेदनों का निष्पादन किया गया. इन आवेदनों में आय, जाति, आवासीय प्रमाण-पत्र, पेंशन, पारिवारिक सदस्यता एवं आपदा मुआवजा से जुड़े मामले प्रमुख रहे.

यह भी पढ़ें : झारखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, अपराध नियंत्रण समेत अन्य मुद्दे को लेकर दिए कड़े निर्देश, अधिकारियों की जवाबदेही तय

जनता दरबार को प्रभावी मंच बताया गया

जिला प्रशासन ने जनता दरबार को आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक प्रभावी मंच बताया है. उपायुक्त भजन्त्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *