रांची: लालपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के मामले में रांची पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस के दवाब से परेशान होकर एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस जल्द ही इस मामले में शादाब को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. छात्रा के साथ घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित दानिश और उसके साथी फहद मलिक को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया था. वहीं इस मामले में ओली विश्वकर्मा नाम की एक लड़की भी गिरफ्तार हुई है.
Also Read: गैंगस्टर राहुल दुबे का दावा, धनबाद में गैंग और प्रकाश शुक्ला के नाम से फर्जी लोग माँग रहे रंगदारी
कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया:
पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपित दानिश ने पहले उसे केक खिलाया और बाद में पिज्जा दिया, जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला हुआ था. पिज्जा खाने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह अचेत अवस्था में चली गई. इसी दौरान आरोपित ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था. घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में चली गई और करीब दो दिनों तक किसी को कुछ नहीं बता सकी. बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा.
