Ranchi: कोयलांचल में रंगदारी और फिरौती के लिए फर्जी कॉल के जरिए दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. पुख्ता जानकारी के मुताबिक हाल ही में धनबाद के कई व्यापारियों को राहुल दुबे गैंग और प्रकाश शुक्ला के नाम से धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज आने की खबरें सामने आई हैं.
प्रेस विज्ञप्ति में किया गया खंडन
लेकिन इस मामले में गैंग के सरगना राहुल दुबे की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन कॉल्स को फर्जी बताया गया है. गैंगस्टर राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि उसके गैंग के लोगों ने धनबाद के किसी भी व्यापारी को रंगदारी के लिए कोई कॉल या मैसेज नहीं किया गया है.
फर्जी कॉल करने वालों से सतर्क रहने की अपील
विज्ञप्ति में कहा गया है कि धनबाद के व्यापारियों को मेरे और प्रकाश शुक्ला के नाम से फर्जी कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही है. इन फर्जी लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है. क्योंकि इससे हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है.
इस पोस्ट के माध्यम से एसएसपी धनबाद और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए इन फर्जी कॉल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. पोस्ट में कहा गया है कि पुलिस अपने स्तर से जांच करे और दोषियों को सजा दे.
ALSO READ: झारखंड हाई कोर्ट का फैसला–सरकारी टेंडर में शर्तों से मुकरने पर अब देनी होगी सफाई
