Ranchi: के पिठौरिया थाने की पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो अपराधी वारंटी है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. लेकिन पुलिस ने देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. पिठौरिया थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी की है. इन सभी के ऊपर चोरी, धोखाधड़ी के मामले है. ये सभी लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तार अपराधी का नाम रिजवान कुरैशी है. इसके ऊपर चोरी के मामले दर्ज हैं. दूसरे गिरफ्तार अपराधी का नाम मोहम्मद कलाम अंसारी है. इसके ऊपर धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने ऑर दो वारंटियों को भी दबोचा है. जिसका नाम सुबेर अंसारी और जावेद अख्तर है. दोनों वारंटी कोकदोरो ग्राम के निवासी हैं. पिठौरिया थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई. इसके बाद सभी को विधिवत रूप से जेल भेज दिया गया है.
रांची: पिठौरिया पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल, दो वारंटी भी गिरफ्तार
Ranchi: के पिठौरिया थाने की पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो अपराधी वारंटी है. वह लंबे समय से...
सम्बंधित ख़बरें



