बोकारो : SIR-2026 का नया मॉडल. ‘BLO ऑफ द डे’ ने बदली अभियान की रफ्तार

बोकारो. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को सफल बनाने के लिए बोकारो जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई ‘बीएलओ ऑफ...

Bokaro
बीएलओ ऑफ द डे पहल बनी SIR-2026 की सफलता का प्रेरक मॉडल

बोकारो. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को सफल बनाने के लिए बोकारो जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई ‘बीएलओ ऑफ द डे’ पहल अब बेहतर परिणाम देने वाली साबित हो रही है. इस पहल ने बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार किया है, जिससे ई-फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन कार्यों में तेजी आई है.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिल रही पहचान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करना है. इसके तहत प्रतिदिन ई-फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के सर्वश्रेष्ठ बीएलओ का चयन किया जाता है.

सफलता की कहानियां सभी बीएलओ से की जा रही साझा

चयनित बीएलओ के उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों को जिले के सभी बीएलओ के साथ साझा किया जा रहा है. साथ ही उनके बेहतर कार्यों की सार्वजनिक रूप से सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है.

सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से बढ़ी काम की रफ्तार

जिला प्रशासन की इस पहल से बीएलओ के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की भावना विकसित हुई है. प्रतिदिन मिलने वाले सम्मान और पहचान से बीएलओ का आत्मविश्वास बढ़ा है, जिससे वे अधिक जिम्मेदारी और उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा कर रहे हैं.

SIR-2026 अभियान को मिली नई गति

इस पहल का सीधा असर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान देखने को मिला. ई-फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की गति में उल्लेखनीय सुधार हुआ और अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में मदद मिली.

अच्छे कार्यों की पहचान से बढ़ती है कार्यक्षमता: उपायुक्त

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि अच्छे कार्यों की समय पर पहचान और सम्मान किसी भी टीम के प्रदर्शन को नई ऊर्जा देता है. उन्होंने कहा कि ‘बीएलओ ऑफ द डे’ पहल ने साबित किया है कि सकारात्मक प्रोत्साहन के जरिए प्रशासनिक कार्यों में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल SIR-2026 अभियान के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन में सहायक बनी है, बल्कि चुनाव प्रबंधन में नवाचार और प्रेरणादायी कार्य संस्कृति का उदाहरण भी पेश कर रही है.

ALSO READ: बोकारो: ड्यूटी में बेहोश BSL कर्मचारी की मौत. नौकरी-मुआवजे को लेकर BGH में हंगामा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *