Click Here
Click Here
Click Here

रांची: चुटिया पावर हाउस से ट्रांसफार्मर स्क्रैप की चोरी, दो किशोर पकड़े गए

रांची: चुटिया क्षेत्र के पावर हाउस परिसर से ट्रांसफार्मर के स्क्रैप एल्युमिनियम तार की चोरी कर ले जाते दो किशोरों को पुलिस...

रांची: चुटिया क्षेत्र के पावर हाउस परिसर से ट्रांसफार्मर के स्क्रैप एल्युमिनियम तार की चोरी कर ले जाते दो किशोरों को पुलिस ने देर रात दबोच लिया. आरोपियों के पास से 25 बंडल स्क्रैप तार बरामद किए गए हैं. मामले में तीन अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने सभी के खिलाफ चुटिया थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है.

सशस्त्र बल के साथ पहुंचे थे पुलिस पदाधिकारी

जानकारी के अनुसार, पुलिस की गश्ती टीम को वरीय अधिकारियों से सूचना मिली थी कि पावर हाउस क्षेत्र से ट्रांसफार्मर का स्क्रैप एल्युमिनियम तार चोरी कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए सशस्त्र बल के साथ पहुंचे पुलिस पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी ने टीम के साथ घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, जिनमें से दो को मौके पर पकड़ लिया गया. पकड़े गए किशोरों ने अपना नाम पुलिस को बताया. पूछताछ में उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए, जो मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: आईईडी ब्लास्ट में घायल CRPF जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *