रांची विश्वविद्यालय ने जारी किया सत्र 2024-28 का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होंगी आपकी परीक्षाएं और रिजल्ट

  रांची: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक (यूजी) सत्र 2024-28 के छात्रों के लिए परीक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है....

 

रांची: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक (यूजी) सत्र 2024-28 के छात्रों के लिए परीक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी संभावित कैलेंडर के अनुसार, सेमेस्टर-2 से लेकर सेमेस्टर-8 तक की परीक्षाओं और परिणामों की तिथियां घोषित कर दी गई हैं. प्रशासन का लक्ष्य समय पर सत्र पूरा कर छात्रों को डिग्री प्रदान करना है. प्रैक्टिकल और वायवा परीक्षाएं थ्योरी परीक्षा संपन्न होने के 7 से 10 दिनों के भीतर संबंधित कॉलेजों और निदेशकों द्वारा आयोजित की जाएंगी.

परीक्षा फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां

कैलेंडर के अनुसार, सेमेस्टर-2 के परीक्षा फॉर्म मई के दूसरे हफ्ते में बिना विलंब शुल्क के भरे जाएंगे.

  •  सेमेस्टर-3: सितंबर का दूसरा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-4: दिसंबर 2026 का तीसरा हफ्ता
  • सेमेस्टर-5: मार्च 2027 का तीसरा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-6: जुलाई 2027 का तीसरा हफ्ता
  • सेमेस्टर-7: नवंबर 2027 का तीसरा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-8: अप्रैल 2028 का अंतिम सप्ताह

थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

इंड सेमेस्टर थ्योरी परीक्षाओं की शुरुआत जून के चौथे हफ्ते (सेमेस्टर-2) से होगी.

  •  सेमेस्टर-3: अक्टूबर का पहला हफ्ता
  • सेमेस्टर-5: अप्रैल 2027 का दूसरा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-6: अगस्त 2027 का दूसरा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-7: दिसंबर 2027 का दूसरा हफ्ता
  • सेमेस्टर-8: मई 2028 का तीसरा हफ्ता

रिजल्ट की संभावित घोषणा

विश्वविद्यालय ने परीक्षा के साथ-साथ परिणामों की भी समय सीमा तय कर दी है:

  •  सेमेस्टर-2: अगस्त का दूसरा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-3: नवंबर का चौथा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-4: फरवरी 2027 का चौथा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-5: जून 2027 का तीसरा हफ्ता
  •  सेमेस्टर-6: अक्टूबर 2027 का तीसरा हफ्ता
  • सेमेस्टर-7: फरवरी 2028 का दूसरा हफ्ता
  • सेमेस्टर-8: जुलाई 2028 का तीसरा हफ्ता (अंतिम परिणाम)

Also Read: अपराधी राहुल सिंह ने कहा कलम कहीं बंदूक न बन जाए 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *