Gumla: सदर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए चोरी के दो अलग-अलग मामलों का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
पहले मामले में तीन पर कार्रवाई
कांड संख्या 224/26 के मामले में उरू बरडीह निवासी 19 वर्षीय फिलिप कुजूर और लोयोला नगर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं, सुरसंग निवासी 16 वर्षीय एक किशोर को निरुद्ध किया गया है. इनके पास से पुलिस ने एक प्रिंटर, मोबाइल, कट्टर, लोहे का औजार, पेचकस, बिट्टू बैग आदि जब्त किए हैं.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन रिकॉर्ड में ऑनलाइन गड़बड़ियों पर जताई सख्त नाराजगी
दूसरे मामले में गिरफ्तारी
वहीं, दूसरे कांड संख्या 226/26 के मामले में एसएस हाई स्कूल रोड निवासी सुमित कुमार मिश्रा उर्फ टोकन पंडित, जो वर्तमान में लक्ष्मण नगर, गुमला में रहता है, उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उसके पास से 16 जीबी का एक पेन ड्राइव तथा कंपनी के छह गिफ्ट कूपन जब्त किए गए हैं.
