Redmi A7 और A7 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Technology News: Redmi ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ाते हुए Redmi A7 और Redmi A7 Pro को लॉन्च कर...

Redmi A7, A7 Pro
रेडमी ए7 और ए7 प्रो

Technology News: Redmi ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ाते हुए Redmi A7 और Redmi A7 Pro को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों स्मार्टफोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, जो कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले और बेसिक स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहते हैं. खास बात यह है कि Redmi A7 Pro 5G से अलग, नए Redmi A7 Pro में अलग प्रोसेसर दिया गया है.

कीमत और उपलब्धता

  • Redmi A7 (3GB + 64GB): ₹10,499
  • Redmi A7 Pro (4GB + 64GB): ₹11,499

कलर ऑप्शन की बात करें, तो Redmi A7 ब्लैक और ब्लू में आएगा, जबकि Redmi A7 Pro ब्लैक और ऑरेंज कलर में मिलेगा.

दोनों फोन की बिक्री 23 अप्रैल से शुरू होगी और इन्हें Xiaomi की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

डिस्प्ले और डिजाइन

Redmi A7 में 6.88 इंच का HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जबकि A7 Pro में थोड़ा बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और आई प्रोटेक्शन फीचर मौजूद है. A7 ब्राइटनेस में 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और A7 Pro ब्राइटनेस में 800 निट्स मिलेगी.

परफॉर्मेंस

दोनों स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक यूज जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखना और ब्राउजिंग के लिए ठीक है. हालांकि, भारी गेमिंग या हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए यह ज्यादा दमदार नहीं है.

Redmi A7 में 3GB RAM होने के कारण फ्यूचर में परफॉर्मेंस थोड़ी लिमिटेड हो सकती है.

कैमरा

दोनों मॉडल में 13MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह कैमरा सेटअप नॉर्मल फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक-ठाक है.

बैटरी

Redmi A7 में 5,200mAh और Redmi A7 Pro में 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. दोनों फोन में 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

सॉफ्टवेयर और फीचर्स

Redmi A7 Pro में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 दिया गया है, तो वहीं Redmi A7 में Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 दिया गया है.

हालांकि, A7 Pro में आपको एडवांस फीचर्स मिलेंगे, जैसे- Google Gemini, Circle to Search और HyperIsland.

A7 Pro को 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जबकि A7 को कम अपडेट मिलेंगे.

क्या ये फोन खरीदने लायक हैं?

अगर आप Redmi A7 लेने की सोच रहे हैं, तो उसी कीमत में आने वाला Realme P4 Lite 4G ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि उसमें ज्यादा RAM और स्टोरेज मिलता है.

वहीं, Redmi A7 Pro के मुकाबले Ai+ Nova 2 एक दमदार ऑप्शन है, जो 5G और बेहतर प्रोसेसर ऑफर करता है. लेकिन अगर आप स्मूद और स्टेबल सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Redmi A7 Pro आपको पसंद आ सकता है.

यह भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा बना खास आकर्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *