जामताड़ा में ट्रेनों का विनियमन, दो मेमू ट्रेनें रद्द

Jamtara : आसनसोल मंडल के अंडाल जंक्शन केबिन में 23 अगस्त 2026, रविवार को विशेष डायमंड क्रॉसिंग को 52 किलोग्राम से 60...

Two MEMU trains cancelled

Jamtara : आसनसोल मंडल के अंडाल जंक्शन केबिन में 23 अगस्त 2026, रविवार को विशेष डायमंड क्रॉसिंग को 52 किलोग्राम से 60 किलोग्राम में बदलने का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के लिए छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

रेलवे ने दो मेमू ट्रेनें की रद्द, हूल एक्सप्रेस का बदला समय

रेलवे के अनुसार, इस दौरान 63533 अंडाल–सैंथिया मेमू और 63534 सैंथिया–अंडाल मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं, 22322 सैंथिया–हावड़ा हूल एक्सप्रेस को 120 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी जरूर जांच लें.

Also Read : पलामू : ट्रेन में अचेत मिला 24 वर्षीय यात्री, RPF ने अस्पताल में कराया भर्ती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *