Palamu: जिले के गाड़ी खास क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है.
मृतक और घायल की पहचान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों व्यक्ति लोहड़ा थाना क्षेत्र के करूअसना गांव के निवासी थे. मृतक की पहचान बिजय ठाकुर के रूप में हुई है. वहीं, इस दुर्घटना में मुनेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Also Read: 1 किलो से अधिक गांजा और स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार
अस्पताल में इलाज जारी
घायल युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
