Click Here
Click Here

कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने अंग्रेजी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Koderma: निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोडरमा द्वारा चलाए जा रहे प्रतिबंधित सामानों की जांच अभियान...

कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने युवक को किया गिरफ्तार
कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने युवक को किया गिरफ्तार

Koderma: निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोडरमा द्वारा चलाए जा रहे प्रतिबंधित सामानों की जांच अभियान के दौरान एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

जांच अभियान के दौरान हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक बशिष्ठ नारायण यादव, प्रधान आरक्षी राजीव कुमार एवं आरक्षी रामबाबू यादव कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-02 पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान महिला प्रतीक्षालय के पास एक युवक काले रंग के पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया.

add1

पूछताछ में युवक ने अपना नाम नितिश कुमार (22 वर्ष), पिता कर्मचारी यादव, निवासी कुशा, थाना नरहट, जिला नवादा (बिहार) बताया. बैग की तलाशी लेने पर उसमें 18 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर (प्रत्येक 500 मिलीलीटर) तथा एक बोतल मैजिक मोमेंट्स वोडका (750 मिलीलीटर) बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 9.75 लीटर तथा अनुमानित कीमत 3,520 रुपये आंकी गई.

बिहार ले जाकर बेचने की बात कबूली

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचता था, जिससे उसे आर्थिक लाभ होता था. शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने तथा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर आरपीएफ ने मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर शराब को जब्त कर लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

ALSO READ: कन्या भ्रूण हत्या पर कसेगा शिकंजा: झारखंड सरकार ने PC-PNDT एक्ट के तहत राज्य समुचित प्राधिकार का किया पुनर्गठन

उत्पाद विभाग को सौंपा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट कोडरमा लाया गया. बाद में जब्त शराब एवं आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, कोडरमा के सुपुर्द कर दिया गया. आरपीएफ ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *