यूक्रेन तट के पास रूस ने किया जहाज में हमला, चार भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने कहा- निर्दोष नागरिकों की जान खतरे में डालना निंदनीय

NewsWave Desk : यूक्रेन के तट से रवाना हुए एक जहाज पर रूस ने हमला कर दिया. जिसमें चार भारतीयों की मौत...

भारतीय विदेश मंत्रालय

NewsWave Desk : यूक्रेन के तट से रवाना हुए एक जहाज पर रूस ने हमला कर दिया. जिसमें चार भारतीयों की मौत हो गयी. इस हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों की जान खतरे में डालना निंदनीय है. इससे बचा जाना चाहिए. जानकारी हो कि इस हमले में चार भारतीय समेत अन्य 10 नागरिकों की मौत हुई है. हमला एमवी गोल्डन लियो पर ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते समय हुआ. घटना के समय जहाज पर चालक दल के 17 सदस्य सवार थे. जिसमें 5 भारतीय थे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमले में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि एक भारतीय नागरिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले जहाज पर हुआ हमला

रूस ने ये हमला गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर किया. इसके साथ ही एक बार फिर वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा की मांग तेज हो गयी है. यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि रूस ने रविवार को यूक्रेन के समुद्री गलियारे से गुजर रहे एक असैन्य जहाज पर हमला किया और इसके चालक दल में सीरिया और भारत के नागरिक शामिल थे. रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय नाविकों की मौत का यह पहला मामला है. हमला रूसी मिसाइल से किया गया.

भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाये हुए है

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. मंत्रालय ने रूस का प्रत्यक्ष रूप से नाम लिए बिना कहा, भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है और दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष चालक दल के सदस्यों की जान जोखिम में डालना या जहाजरानी और व्यापार की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : UPI पेमेंट ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी, मोबाइल फोन के चार्जर से गला घोंटकर कर हुई थी हत्या, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *