Saraikela: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर BLO एवं BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला आयोजित की गई. इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-345, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सरायकेला सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की.
डिजिटाइजेशन कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान BLO एवं BLA-2 से अब तक प्राप्त प्रपत्रों, डिजिटाइजेशन की प्रगति एवं लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करते हुए कार्य को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से संपादित किया जाए. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखी जाए.
चुनाव पाठशाला में BLO एवं BLA-2 को दिए गए निर्देश
जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित BLO एवं BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का निरीक्षण संबंधित निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों (AERO) एवं प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी किया गया. निरीक्षण के दौरान BLO एवं BLA-2 को गणना प्रपत्रों के समयबद्ध डिजिटाइजेशन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
उपायुक्त द्वारा किए जा रहे निरीक्षण के क्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी (AERO)-सह-अंचल अधिकारी, सरायकेला अमित श्रीवास्तव, BLO सुपरवाइजर, संबंधित BLO, BLA-2 तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: 40 लाख का स्वास्थ्य उपकेंद्र तैयार; हैंडओवर नहीं, 300 मीटर दूर शुरू हुआ दूसरा निर्माण
