सरायकेला: जगन्नाथ गोप हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल रॉड बरामद

Seraikela-Kharsawan: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलाईडीह स्थित शीतला मंदिर के समीप हुए जगन्नाथ गोप उर्फ ‘काड़ा’ हत्याकांड का पुलिस ने...

Seraikela
जगन्नाथ गोप हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Seraikela-Kharsawan:  जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलाईडीह स्थित शीतला मंदिर के समीप हुए जगन्नाथ गोप उर्फ ‘काड़ा’ हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

चार आरोपी गिरफ्तार, दो लोहे के रॉड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम प्रमाणिक, संजय नायक, प्रेम नायक और गणेश नायक के रूप में की है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो लोहे के रॉड भी बरामद किए हैं.

एक आरोपी अब भी फरार, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एसपी ने कहा- जांच जारी, जल्द होगा पूरा खुलासा

सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि शेष आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा.

ALSO READ: बोकारो: भीख मांगने आई, घरों से उड़ा ले गई मोबाइल… बोकारो पुलिस ने दबोचा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *