Bermo: सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर फेज-दो परियोजना में रविवार को भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ की एक बैठक नीलकंठ महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सभी उपस्थित मजदूरों की सर्वसम्मति से संघ की असंगठित मजदूर शाखा की नई कमेटी का गठन किया गया. चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए बाकायदा चुनाव पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिनमें मो. परवेज आलम, नीलकंठ महतो, भानु प्रताप महतो, संजय कुमार महतो और कपिल देव महतो शामिल रहे.
सुनील विश्वकर्मा को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार सुनील विश्वकर्मा को नई शाखा का अध्यक्ष चुना गया. वहीं, तीन उपाध्यक्षों में पप्पू महतो, जितेंद्र महतो और कुंजलाल महतो शामिल हैं. नौशाद अंसारी एवं लक्ष्मी नारायण महतो को सचिव, शरीफ अंसारी को कोषाध्यक्ष तथा मोतीलाल महतो को उप-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए एक मजबूत कार्यकारिणी कमेटी का भी गठन किया गया है. इस कार्यकारिणी में भोला तुरी, निर्मल कुमार, रिंकू मिश्रा, नसीम अंसारी, अब्दुल सत्तार, नदीम अंसारी, जितेन्द्र कुमार, इकबाल अंसारी, सुखलाल महतो, तौफीक अंसारी, राहुल महतो, नरेश महतो, राजेश रजक, कमलेश नोनिया, मुद्रिका राम और रामनारायण महतो को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मजदूरों के हितों की रक्षा करने और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया है.
ALSO READ: बोकारो: भीख मांगने आई, घरों से उड़ा ले गई मोबाइल… बोकारो पुलिस ने दबोचा
