सरायकेला : JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो का गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत

अवैध खनन के खिलाफ जन आंदोलन को मिलेगी नई ऊर्जा : राकेश रंजन महतो Saraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष...

अवैध खनन के खिलाफ जन आंदोलन को मिलेगी नई ऊर्जा : राकेश रंजन महतो

Saraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो के लगभग सात माह बाद जेल से रिहा होकर लौटने पर कांड्रा में उनका भव्य स्वागत किया गया. विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा पर उन्हें फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें: पूरे राज्य में अगले 5 दिनों तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी, चलेगी तेज हवाएं

‘प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए लड़ाई सराहनीय’

स्वागत समारोह के दौरान राकेश रंजन महतो ने कहा कि तरुण महतो ने क्षेत्र में अवैध बालू एवं पत्थर खनन के खिलाफ लगातार संघर्ष किया है. जनहित एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई सराहनीय है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है. नदियों का अस्तित्व खतरे में है और स्थानीय लोगों के अधिकारों का भी हनन हो रहा है.

‘जन आंदोलन जारी रहेगा’

राकेश रंजन महतो ने आगे कहा कि अवैध बालू और पत्थर खनन के विरुद्ध चल रहा जन आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. इस मुद्दे पर जनहित की आवाज को और बुलंद किया जाएगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण महतो की रिहाई से इस जनसंघर्ष को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. विस्थापितों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई अब और तेज होगी. इस अवसर पर JLKM के दर्जनों कार्यकर्ता, विस्थापित अधिकार मंच के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने तरुण महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की. समर्थकों ने एक स्वर में अवैध खनन बंद कराने और स्थानीय नीति लागू करने की मांग दोहराई.

यह भी पढ़ें: झारखंड की जेल में बंद सुनील मीणा गिरोह का अंतरराष्ट्रीय वारदात, पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *