Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : सीनी रेलवे इंस्टीट्यूट में 5 अप्रैल को महा रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट

Saraikela: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में आगामी 5 अप्रैल को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा...

Saraikela: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में आगामी 5 अप्रैल को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन सीनी रक्तदान समूह द्वारा ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति के सौजन्य से किया जाएगा. आयोजक रक्तदान समूह के सदस्य सदानंद महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकाल के समय जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना है. सदानंद महतो ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा- “रक्तदान महादान है. एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी की अनमोल जान बचा सकता है.”

ये भी पढ़ें : 550 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले पूर्व लिपिक अरुण कुमार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सड़क सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक

इस बार रक्तदान शिविर को एक विशेष सामाजिक संदेश से भी जोड़ा गया है. सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजकों ने घोषणा की है कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को एक-एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा. स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में इस शिविर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें : सौमित्र मजूमदार ने संभाला दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *