Seraikela: कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में नई गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति का गठन नहीं हो सका. बैठक में 50 प्रतिशत अभिभावकों की अनुपस्थिति के कारण कोरम पूरा नहीं हुआ और समिति गठन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई.
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने मांगा प्रतिवेदन
जिला परिषद उपाध्यक्ष सह स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला, शिशु व सामाजिक कल्याण स्थायी समिति की अध्यक्ष मधुश्री महतो ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से बैठक से संबंधित प्रतिवेदन, उपस्थिति पंजी और कार्यवाही की छायाप्रति उपलब्ध कराने को कहा है.
नई तिथि पर होगी बैठक
पत्र में कहा गया कि नई गाइडलाइन के अनुरूप सभी अभिभावकों को सूचना नहीं मिलने के कारण पर्याप्त उपस्थिति नहीं हो सकी. अब सभी अभिभावकों को नियमानुसार सूचना देकर नई तिथि निर्धारित की जाएगी, ताकि विद्यालय प्रबंध समिति का विधिवत गठन सुनिश्चित किया जा सके.
ALSO READ: चाईबासा: पांडुकी देशाउली का हुआ शुद्धिकरण, संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
