झारखंड में गर्मी का अटैक तेज: 42°C पार, अगले 3 दिन और चढ़ेगा पारा, लू का अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में गर्मी ने अब पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक...

Weather
झारखंड में बढ़ेगा तापमान

Ranchi: झारखंड में गर्मी ने अब पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और लोगों को तेज गर्मी झेलनी पड़ेगी. फिलहाल पूरे राज्य में मौसम सूखा बना हुआ है और बारिश के कोई संकेत नहीं हैं.

डालटनगंज सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 42.1°C दर्ज किया गया. वहीं गुमला में न्यूनतम तापमान 17.7°C रहा. राजधानी रांची में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है और दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है.

अगले 3 दिनों में और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद भले ही तापमान स्थिर रहे, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है.

Also Read: आवास सरेंडर करने आए DVC के सेवानिवृत्त कर्मी की बाथरूम में गिरकर मौत

20-21 अप्रैल को लू का अलर्ट

राज्य के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

रांची में 41°C तक पहुंचेगा पारा

रांची और आसपास के इलाकों में भी गर्मी लगातार बढ़ेगी. 18 अप्रैल को जहां तापमान करीब 38°C रहेगा, वहीं 22 अप्रैल तक यह 41°C तक पहुंच सकता है. रात का तापमान 23-24°C के बीच रहने से उमस भी बढ़ेगी.

24 अप्रैल को मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल तक मौसम सूखा रहेगा, लेकिन 24 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *