सीसीएल का CSR मॉडल बना मिसाल: स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

RANCHI: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यों के जरिए झारखंड में समावेशी विकास...

RANCHI: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यों के जरिए झारखंड में समावेशी विकास की मजबूत मिसाल पेश की है. कंपनी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खेल, पर्यावरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए हजारों परिवारों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है.

स्वास्थ्य और पोषण में बड़ा कदम

सीसीएल ने स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर खास जोर दिया है. रामगढ़ में ₹15 करोड़ से अधिक की लागत से आधुनिक किचन बनाया जा रहा है, जहां रोज़ 50,000 बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार होगा. इसके अलावा टीबी मरीजों के लिए ‘निक्षय मित्र’ योजना के तहत 5,000 से ज्यादा लोगों को इलाज और पोषण सहायता दी गई है.

बच्चों के इलाज और जांच पर फोकस

‘नन्हा सा दिल’ परियोजना के तहत 45,000 बच्चों की दिल की बीमारी की जांच का लक्ष्य रखा गया है. अब तक 39,000 से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग हो चुकी है और 115 बच्चों की सफल सर्जरी कराई गई है. साथ ही ‘प्रोजेक्ट आदिति’ के तहत सिकल सेल एनीमिया की पहचान के लिए हजारों लोगों की जांच की गई है.

गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा

दूरदराज इलाकों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के जरिए 50 से ज्यादा गांवों में इलाज पहुंचाया जा रहा है. इसके अलावा 890 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से करीब 1.5 लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई है.

शिक्षा से बन रहा भविष्य

शिक्षा के क्षेत्र में भी सीसीएल ने बड़ा निवेश किया है. रांची में ₹65 करोड़ की लागत से एक आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जा रही है. वहीं ‘सीसीएल के लाल’ और ‘सीसीएल की लाडली’ योजना के तहत गरीब और प्रतिभाशाली छात्रों को इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जा रही है, जिससे अब तक 219 छात्र उच्च संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं.

युवाओं को मिला रोजगार का मौका

कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है. अब तक 100 से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 88 को नौकरी मिल चुकी है. कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा युवाओं को विभिन्न योजनाओं से रोजगार और कौशल का लाभ मिला है.

गांवों में बढ़ी आमदनी और आत्मनिर्भरता

हजारीबाग के गांवों में कृषि और छोटे व्यवसाय को बढ़ावा देकर 5,000 परिवारों की आय बढ़ाने का काम किया जा रहा है. इससे प्रति परिवार ₹20,000 से ₹50,000 तक अतिरिक्त आय की संभावना बनी है.

खेल में भी झारखंड का परचम

JSSPS स्पोर्ट्स अकादमी के जरिए राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा रहा है. यहां प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने अब तक 2,100 से ज्यादा पदक जीते हैं, जिनमें 21 अंतरराष्ट्रीय पदक शामिल हैं.

पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण

सीसीएल ने पशु कल्याण के क्षेत्र में भी पहल की है. आवारा पशुओं के लिए शेल्टर होम का निर्माण किया जा रहा है और 24×7 एनिमल एंबुलेंस सेवा भी चलाई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *