जैक बोर्ड रिजल्ट 2026: मैट्रिक रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, बोर्ड ने जारी किया स्पष्टीकरण

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 के परीक्षाफल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर...

Ranchi: झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 के परीक्षाफल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर विराम लगा दिया है. शनिवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में रिजल्ट जारी होने की खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं.

जानें, बोर्ड ने क्या कहा?

जैक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, माध्यमिक परीक्षा के परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया अभी प्रगति में है. परिषद ने अभी तक आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित नहीं किया है. बोर्ड ने संज्ञान लिया है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें और गलत खबरें प्रसारित की जा रही हैं. अभी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं, कॉपी जांचने और डेटा तैयार करने का काम जारी है.छात्र, अभिभावक और आम जनता ऐसी किसी भी भ्रामक जानकारी या वायरल स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें. रिजल्ट की सही तिथि और समय की जानकारी समाचार पत्रों और जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : झारखंड में गर्मी का अटैक तेज: 42°C पार, अगले 3 दिन और चढ़ेगा पारा, लू का अलर्ट जारी

डिजी लॉकर की सुविधा

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे.परिषद ने छात्रों से अपील की है कि वे विश्वसनीय जानकारी के लिए केवल झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखें. किसी अन्य बाहरी स्रोत या अनधिकृत वेबसाइट पर दिखाए गए परीक्षाफल के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने युवक को फंसाया, घर से उठाने की धमकी देकर वसूले रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *