सिमडेगा नगर परिषद के सफाईकर्मी बेमियादी हड़ताल पर बैठे, शहर की सफाई हुई बंद

SIMDEGA: सिमडेगा नगर परिषद के सफाई कर्मी अपने बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर आज से बेमियादी हड़ताल पर बैठ...

SIMDEGA: सिमडेगा नगर परिषद के सफाई कर्मी अपने बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर आज से बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए हैं. सफाई कर्मियों के हड़ताल पर बैठने के कारण सिमडेगा नगर परिषद शहरी क्षेत्र में आज सफाई ठप्प हो गया है. जिस कारण हर तरफ कचरा फैला हुआ नजर आ रहा है. हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी नगर परिषद से अपने बकाया वेतन के भुगतान और नियमित रूप से वेतन भुगतान करने की मांग पर अड़े है

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में भूकंप के तेज झटके, सुबह-सुबह दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

सफाई कर्मियों ने कहा कि दो माह से उनको वेतन नहीं दिया गया है. जिसके कारण उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. पैसे के अभाव में बच्चों का एडमिशन रूक गया है और वे बच्चों के कॉपी किताब नहीं खरीद पा रहे हैं. सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक उनको बकाए वेतन भुगतान नहीं होगा तब तक वे लोग हड़ताल पर रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *