Simdega: के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में घटित नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा. मामले में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के एक चौकीदार के द्वारा सूचना दी गई कि 13 जून को सुनसान जगह पर ले जाकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना कारित हुई है. जिसके बाद पीड़िता की हालत खराब है. सूचना के आलोक में एसडीपीओ सिमडेगा धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का अनुसंधान शुरू हुआ तो मामले में विपिन कालो नामक व्यक्ति दोषी नजर आया. पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दी तथा इस मामले में पुलिस के द्वारा पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
AlsoRead:286 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पटना को मिली स्मार्ट सुविधाओं की नई पहचान


