Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: गरजा जंगल के पास जंगली सुअर ने किया हमला, एक व्यक्ति घायल

SIMDEGA: सदर थाना क्षेत्र के गरजा जंगल के समीप स्थित कॉलोनी में आज सुबह जंगली सुअर के हमले में गरजा भंडारटोली निवासी...

SIMDEGA:  सदर थाना क्षेत्र के गरजा जंगल के समीप स्थित कॉलोनी में आज सुबह जंगली सुअर के हमले में गरजा भंडारटोली निवासी हेमंत प्रधान नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जाता है कि हेमंत आज सुबह सिमडेगा आ रहे थे. इसी दौरान गरजा जंगल के पास स्थित कॉलोनी के बगल में जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद घायल हेमंत प्रधान को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही उप प्रमुख सिल्बेस्टर बघवार अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना. उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया.साथ ही उन्होंने वन विभाग से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *