सिमडेगा: सिर में गोली लगने से घायल युवती की रिम्स में हुई मौत, घर में घुसकर आरोपियों ने दिया अंजाम

Simdega: सिर में गोली लगने से घायल युवती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि जिले के...

Simdega: सिर में गोली लगने से घायल युवती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली इलाके में शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक युवती को निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मार दी थी.

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे की है. नवाटोली निवासी मोहम्मद हुसैन की 22 वर्षीय पुत्री जेबा परवीन अपने घर में सो रही थी, तभी अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. अपराधी जेबा के सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए. सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां जेबा खून से लथपथ तड़प रही थी. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर और चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया. जहां युवती की मौत हो गई.

ALSO READ: झारखंड में MSME और वोकेशनल एजुकेशन को मजबूत करने की कवायद, जिडको ने शुरू की तैयारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *