Click Here
Click Here
Click Here

तूफान में उड़ा जलमीनार का सोलर पैनल, 25 मई को दिए आवेदन पर अब तक नहीं हुई सुनवाई, जलमीनार चालू नहीं रहने से पेयजल को लेकर हो रही समस्या

Palamu: नगर पंचायत हुसैनाबाद क्षेत्र क़े नहर मोड़ क़े समीप छठ घाट क़े समीप स्थित जलमीनार का सोलर पैनल तेज तूफान में...

Palamu: नगर पंचायत हुसैनाबाद क्षेत्र क़े नहर मोड़ क़े समीप छठ घाट क़े समीप स्थित जलमीनार का सोलर पैनल तेज तूफान में उड़ कर छत्तीग्रस्त हो जाने के बाद भी अब तक दूसरा नहीं लगाया जा सका है. 

25 मई को दिया गया था आवेदन

इस संबंध में वार्ड संख्या-06 के पार्षद अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने 25 मई 2026 को उपाध्यक्ष की अनुशंसा कराकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर नया सोलर पैनल लगवाने और जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

Read Also: पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत, DC को सौंपा गया ज्ञापन 

एक माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

पार्षद ने आवेदन में बताया था कि सोलर पैनल उड़ जाने से पानी टंकी का संचालन प्रभावित हो गया है, जिससे क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था बाधित है और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मामले की जांच कर अविलंब नया सोलर पैनल लगवाने का अनुरोध किया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच नियमित पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द सोलर पैनल लगाकर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है. वहीं, अब तक आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *