Click Here
Click Here
Click Here

पलामू के पाण्डु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

Palamu: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की संध्या पाण्डु थाना परिसर में...

Palamu: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की संध्या पाण्डु थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) चिरंजीव मंडल ने की. इसमें जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में मोहर्रम जुलूस की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

SDPO चिरंजीव मंडल ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें. बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना अनुमति डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं किया जाएगा. साथ ही सरकार एवं न्यायालय द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहें कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी के साथ इसका उपयोग करें. बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया. इस अवसर पर SDPO चिरंजीव मंडल ने कहा, “शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग के साथ मोहर्रम पर्व मनाएं तथा क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत बनाएं.

ALSO READ : गिरिडीह: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि, किया गया पौधारोपण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *