Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: चांडिल में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीओ ने सौहार्द की अपील की

Saraikela: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में शांति समिति...

saraikela meeting

Saraikela: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने की. इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया.

प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी 

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने कहा कि देश में विभिन्न समुदायों द्वारा वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाने की परंपरा रही है. मोहर्रम भी इसी परंपरा के अनुरूप शांति एवं सद्भाव के माहौल में मनाया जाए. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी असामाजिक तत्व या अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को संरक्षण न दें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है. सभी के सहयोग से ही क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सकता है. एसडीपीओ शिव प्रकाश, बीडीओ, सीओ सहित सभी थाना प्रभारी रहे मौजूद रहे.

अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से सहयोग मांगा

बैठक में जुलूस मार्ग, ताजिया स्थल, सुरक्षा बलों की तैनाती और विद्युत व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई. अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से सहयोग मांगा ताकि पर्व बिना किसी बाधा के संपन्न हो. इस बैठक में एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार, नीमडीह अंचलाधिकारी, ईचागढ़ बीडीओ, चांडिल थाना प्रभारी, नीमडीह थाना प्रभारी, कपाली ओपी प्रभारी, समाजसेवी हिकीम चंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य रजिया सुल्ताना, शेख फरीद, मनमन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रशासन ने सभी से मिलकर मोहर्रम को भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व बनाने की अपील की.

AlsoRead:पलामू में सिंगरा-चेड़ाबार कोयल नदी पुल के एप्रोच रोड और फ्लाईओवर का शिलान्यास, 12 साल का इंतजार खत्म

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *