Ranchi: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें बीसीसीएल और ईसीएल कंपनी क्षेत्रों के सांगठनिक कामकाज की गहन समीक्षा की गई. बैठक में कोलियरी मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और प्रबंधन व मजदूरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया.

सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय
इस दौरान यूनियन की मजबूती के लिए कोलियरी क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर तेज करने का निर्णय लिया गया. इस उच्च स्तरीय बैठक में यूनियन की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा और केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा बीसीसीएल के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान, संगठन सचिव रामू मंडल, सपन बनर्जी तथा ईसीएल के अध्यक्ष परीक्षित दा और सचिव लखी सोरेन ने भी बैठक में शामिल होकर सांगठनिक मजबूती पर अपने विचार साझा किए.
