तमाड़ : तीन लोगों पर हाथियों के हमले की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Ranchi : तमाड़ वन क्षेत्र अंतर्गत जेगोडकाई और चालाडीह के बीच स्थित एक तालाब के पास बीती रात हाथियों के झुंड के...

Ranchi :  तमाड़ वन क्षेत्र अंतर्गत जेगोडकाई और चालाडीह के बीच स्थित एक तालाब के पास बीती रात हाथियों के झुंड के उत्पात की गंभीर सूचना सामने आई है. स्थानीय लोगों के अनुसार 8 से 10 जंगली हाथियों के झुंड ने दो बाइक सवारों समेत एक अन्य व्यक्ति को घेर लिया और तालाब के अंदर फेंकने या हमला करने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन को मामले की जानकारी दी है. लोगों ने आंशका जतायी है कि हाथियों का झुंड तालाब के आसपास लगातार मूवमेंट कर रहा है.
प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति घटनास्थल की ओर जाने की कोशिश न करें. कौतूहलवश या मदद के उद्देश्य से अकेले तालाब की तरफ बढ़ना बेहद खतरनाक हो सकता है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में जुटी हुई है.
ग्रामीण इलाकों में मुनादी और अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है. जेगोडकाई, चालाडीह और आसपास के गांवों के लोगों से कहा गया है कि वे उस मार्ग का इस्तेमाल फिलहाल बंद रखें और बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें.
रात के समय हाथियों के गांव की ओर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को घरों के दरवाजे बंद रखने, पर्याप्त रोशनी और टॉर्च की व्यवस्था रखने तथा अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है.
स्थानीय वन रक्षकों द्वारा जेगोडकाई और चालाडीह के बीच स्थित तालाब की सटीक लोकेशन चिन्हित कर रेस्क्यू और निगरानी अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है.

 

ALSO READ : बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट : विधि व्यवस्था बनाएं रखने के लिये डीजीपी आज करेंगी समीक्षा बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *