Gumla : जारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान सकतार आमगांव निवासी 20 वर्षीय संजू चिक बड़ाईक के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि संजू शौच के लिए खेत की ओर गया था. जहां उसने बरगद के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की. परिजनों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व संजू ने हर्रा डिपा गांव की एक युवती को अपने साथ रखा था. दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध थे और उनका एक बच्चा भी हुआ था. जिसकी बाद में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी और दोनों के बीच दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा था. कुछ दिन पहले युवक ने पत्नी का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था. बताया जाता है कि फांसी लगाने से पहले उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक फोटो भी लगाया था.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ : बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट : विधि व्यवस्था बनाएं रखने के लिये डीजीपी आज करेंगी समीक्षा बैठक
