Click Here
Click Here
Click Here

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया मालामाल, BCCI ने घोषित किए 131 करोड़ रुपये

News Desk: Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के...

News Desk: Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया है. बोर्ड ने चैंपियन बनी टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी ताकत साबित की है और टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है.

बीसीसीआई की यह घोषणा इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले बोर्ड ने इतना बड़ा इनाम कभी नहीं दिया था. इससे पहले साल 2024 में, जब Rohit Sharma की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि घोषित की गई थी. अब टीम की नई उपलब्धि को देखते हुए बोर्ड ने इनाम की राशि बढ़ाकर 131 करोड़ रुपये कर दी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम

बीसीसीआई के आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत अब टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया है. इस उपलब्धि ने टी20 क्रिकेट में भारत की स्थिति को और मजबूत कर दिया है और टीम को दुनिया की सबसे सफल टीमों में शामिल कर दिया है.

क्रिकेट बोर्ड ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी है. साथ ही उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी भारतीय टीम इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करती रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *