खड़गपुर मंडल में तकनीकी कार्य का असर, कई ट्रेनों के समय में बदलाव

Hazaribagh: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है....

Hazaribagh: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय के अनुसार चलाया जाएगा.

राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

ट्रेन संख्या 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 01 जून 2026 को नई दिल्ली से 90 मिनट विलंब से रवाना होगी. वहीं ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस 02 जून 2026 को आनंद विहार टर्मिनल से 90 मिनट विलंब से चलाई जाएगी.

भुवनेश्वर-नई दिल्ली रूट पर भी असर

ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 04 जून और 05 जून 2026 को भुवनेश्वर से 60 मिनट विलंब से चलेगी. जबकि ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 06 जून 2026 को नई दिल्ली से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी. वहीं ट्रेन संख्या 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 07 जून 2026 को भुवनेश्वर से 90 मिनट विलंब से रवाना होगी.

Also Read: मध्य प्रदेश का गिरोह रांची में मचा रखा था तांडव, मैरिज हॉल से शादी के दिन हुए ज्वेलरी की चोरी मामले में मोछू गिरफ्तार

यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा

यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी

ट्रेन संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 24 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक संचालित होगी. वहीं ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 26 मई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी.

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *