Click Here
Click Here
Click Here

NEET – UG री एग्जाम 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 30 तक मैसेज एडिट फीचर बंद

News Wave Desk : NEET – UG री एग्जाम 21 जून को होने वाली है. जिसे लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला...

News Wave Desk : NEET – UG री एग्जाम  21 जून को होने वाली है. जिसे लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने 22 जून तक के लिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है. केंद्र सरकार ने इस संबध में आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि फैसला परीक्षा को सुरक्षित तरीके से कराने और नकल गिरोह को रोकने के लिए उठाया गया है. इस आदेश में 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक के साथ ही, साथ ही 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद कर दिया गया है. सरकार ने नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर ली है. जानकारी हो कि मई में हुई परीक्षा को पेपर लीक होने के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था.

सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग

इस बार नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार सख्त है. पेपर लीक के बाद सरकार इस बार पूरी तरह से सचेत है. इस बार इंडियन एयर फोर्स के जरिए प्रश्न पत्रों को ले जाना और दोबारा परीक्षा सुरक्षित रूप से आयोजित करने में स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती शामिल है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

15 मिनट का अतिरिक्त समय

नेशनल टेस्टींग एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने और उत्तर पुस्तिकाओं में रफ काम के लिए ज्यादा जगह देने की भी घोषणा की है. केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य सरकारों और जिला प्रशासन के आपसी सहयोग से दोबारा परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है.
नीट यूजी री एग्जाम 2026 को लेकर एनटीए ने कई बदलाव किये है. इस बार परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित होगी. कुल 195 मिनट की इस अवधि में परीक्षा शुरू होने और खत्म होने से जुड़ी औपचारिकताएं भी शामिल हैं.

 

ALSO READ : झारखंड CID मुख्यालय में डायल 1930 के लिए इंटरव्यू संपन्न, माह के अंत में आएगा परिणाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *