Click Here
Click Here

खेतको में मवेशी लदा वाहन पकड़ाने के बाद तनाव, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा टकराव

Bermo: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको बाईपास सड़क पर बुधवार को मवेशियों से लदे एक पिकअप वैन को पकड़े जाने...

Bermo: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको बाईपास सड़क पर बुधवार को मवेशियों से लदे एक पिकअप वैन को पकड़े जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना के बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल काफी उग्र हो गया. हालांकि, बेरमो अनुमंडल, जिला प्रशासन और भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोर्चा संभाला और स्थिति को अनियंत्रित होने से बचा लिया. वर्तमान में खेतको गांव पुलिस छावनी में तब्दील है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

संदेह के आधार पर रोका गया वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह खेतको के कुछ युवकों ने मवेशी लदे पिकअप वैन (संख्या जेएच09बीए-3263) को संदेह के आधार पर रोका. वाहन सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पेटरवार पुलिस को दी. मौके पर पूर्व मुखिया मो शब्बीर अंसारी और कपिल नायक सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में मवेशियों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू की गई.

add1

मारपीट की खबर से बढ़ा तनाव

इसी बीच, कथित तौर पर कुछ लोगों के पहुंचने और वाहन सवारों के साथ मारपीट किए जाने की खबर फैलते ही मामला गरमा गया और दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया.

ALSO READ: बोकारो की बेटी स्वीटी ने रचा इतिहास. कॉमर्स में जिला टॉप-5 में जगह, अब पुलिस सेवा में जाने का सपना

भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति काबू में

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा, एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह, जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने उग्र भीड़ के बीच से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और माहौल को शांत कराया. प्रशासन की घंटों की मशक्कत और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति सामान्य हुई.

जांच जारी, शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस ने मवेशियों को कब्जे में लेकर पशुपालन विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एसडीएम मुकेश मछुवा और एसडीपीओ बीएन सिंह ने कहा कि मवेशी किसके हैं और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *