Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से भाजपा संगठनात्मक जिला चक्रधरपुर के कराईकेला मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है. कराईकेला मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुशांत मंडल को सौंपी गई है. यह घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक द्वारा की गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, ललित नारायण ठाकुर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.
नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सुशांत मंडल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में मंडल स्तर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने विश्वास जताया कि सुशांत मंडल अपने नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता के बल पर कराईकेला मंडल में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे. जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता को देखते हुए सुशांत मंडल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कराईकेला मंडल में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा.

ALSO READ: 58.92 करोड़ की जलापूर्ति योजना को लेकर बिला पंचायत के ग्रामीणों का धरना, जांच और जवाबदेही की मांग
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे.
