Palamu:पलामू स्थित समाहरणालय ब्लॉक सी के समीप तेज धूप में एक वृद्ध महिला अत्यंत लाचार स्थिति में बैठी हुई थी, जिसका पैर क्षतिग्रस्त था. नगर आयुक्त के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए उस वृद्ध महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और नगर निगम के वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया. वहां महिला का उचित इलाज करवाकर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गईं और साथ ही उन्हें भोजन भी खिलाया गया. उपचार के पश्चात महिला को आश्रय गृह (शेल्टर होम) में रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि उनका उचित रखरखाव हो सके. इस पूरी रेस्क्यू टीम में सतीश सर, अभिषेक सर और राजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
AlsoRead:झारखंड में बाहर से आने वाले डॉक्टरों को मिल सकती है राहत, रूल-55 में संशोधन की तैयारी

